ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। रामलीला मैदान में हुए शुद्धिकरण कार्यक्रम को लेकर चल रहा विवाद अब कानूनी मामले में बदल गया है। इस मामले में दो युवकों की शिकायत के आधार पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत में राहुल गांधी पर अनुसूचित जाति के खिलाफ कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::स्वामी विवेकानंद के भारत लौटने व‌ रामकृष्ण मिशन की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर शिक्षा संकाय में दो‌ दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ, शोधार्थियों ने किया शोध पत्रों का वाचन

पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के साथ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई गई हैं।

वहीं, इस मामले को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने शुद्धिकरण की घटना को लेकर पहले ही विरोध जताया है…जबकि भाजपा की ओर से कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदाता सत्यापन तेज, नोटिस मिलने पर क्या करना होगा? निर्वाचन विभाग ने जारी किए निर्देश

पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।