ख़बर शेयर करें -

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित प्रसिद्ध रुद्रनाथ धाम के कपाट इस साल 17 अक्टूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद सर्दियों के मौसम में यहां नियमित पूजा नहीं होगी।

रुद्रनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट के अनुसार इन दिनों भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में धाम पहुंच रहे हैं। सगर गांव से करीब 19 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालु भगवान रुद्रनाथ के दर्शन करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: डीएसबी परिसर में एक दिवसीय व्याख्यान

रुद्रनाथ धाम समुद्र तल से करीब 11,808 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने वाले यात्रियों को रास्ते में हिमालयी क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती है। सितंबर के दौरान घाटी में कई तरह के फूल खिलने से यहां का नजारा और भी आकर्षक हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  मालधनचौड़:: राजकीय महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

रुद्रनाथ पंचकेदारों में शामिल प्रमुख शिवधाम है। मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की शीतकालीन पूजा गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में की जाती है।

स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं से कपाट बंद होने से पहले रुद्रनाथ धाम पहुंचकर दर्शन करने की अपील की है।