ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच साइबर उत्पीड़न का एक गंभीर मामला हल्द्वानी से सामने आया है। तीनपानी क्षेत्र की एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी देवरानी ने उसके और उसकी नाबालिग बेटी के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उनकी तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल किया।

महिला के अनुसार फर्जी अकाउंट पर उनकी तस्वीरों और वीडियो के साथ आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई। आरोप है कि वीडियो में अशोभनीय गाने और टिप्पणियां जोड़कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया गया…जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें 👉  लेकसिटी वेलफेयर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन, इस बार 15 सदस्यीय टीम में इनको मिला मौका

पीड़िता का कहना है कि यह मामला केवल बदनाम करने तक सीमित नहीं है…बल्कि उसकी नाबालिग बेटी की पहचान और सम्मान से भी जुड़ा हुआ है। महिला ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे मोबाइल फोन के जरिए जान से मारने और दुर्घटना कराने की धमकियां भी दी गईं।
महिला ने यह भी दावा किया कि इसी वर्ष जनवरी में उस पर घर में घुसकर हमला करने का प्रयास किया गया था। कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में आज भी बंद रहेंगे समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय…. जिलाधिकारी ने भारी बारिश के चलते किया अवकाश घोषित….

मामले को गंभीर मानते हुए अदालत ने पुलिस को प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कोर्ट के आदेश के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।