ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक परिवार को अंतिम संस्कार के लिए सौंपा गया शव किसी अन्य व्यक्ति का निकला। मामले का खुलासा घर पहुंचने के बाद हुआ…जिसके बाद परिजन शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे और विरोध जताया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल ::: सुरक्षा के दृष्टिगत सांय के समय सभी वाहनों के लिए यातायात रहेगा प्रतिबंधित- जिलाधिकारी

बताया जा रहा है कि अस्पताल की मोर्चरी से पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा गया था। अंतिम दर्शन के दौरान परिवार को संदेह हुआ और जांच करने पर पता चला कि शव किसी दूसरे व्यक्ति का है। इसके बाद दोनों परिवारों को अस्पताल बुलाया गया और स्थिति को संभालने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 2026 चुनाव की चर्चा पर सीएम धामी का बड़ा बयान, जानिए क्या है

घटना के बाद अस्पताल की शव प्रबंधन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। परिजनों ने जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।