ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शिक्षा विभाग ने नई भर्ती प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में रिक्त पदों का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।

जानकारी के अनुसार पिछले वर्षों में बड़ी संख्या में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति की गई थी…लेकिन विभिन्न कारणों से कुछ पद खाली रह गए। वहीं कई शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने से भी विद्यालयों में रिक्तियां बढ़ी हैं। ऐसे में सरकार अब वास्तविक जरूरत के आधार पर नए पदों का आंकलन कर भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने पार्किंग के ठेकों पर लगाई रोक

शिक्षा विभाग को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि शिक्षकों की कमी के कारण किसी भी विद्यालय की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके लिए अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कोरोना अपडेट : उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़े

सरकार का मानना है कि शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकेगा।