ख़बर शेयर करें -

टिहरी। नई टिहरी में एक युवक के बीएसएनएल टावर पर चढ़ जाने से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। युवक कथित रूप से अपनी नौकरी समाप्त किए जाने से नाराज था और विरोध जताने के लिए टावर पर चढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  NEET पुनर्परीक्षा को लेकर उत्तराखंड में हाई अलर्ट, हजारों अभ्यर्थी आज देंगे परीक्षा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने युवक से लगातार बातचीत कर उसे सुरक्षित नीचे उतरने के लिए समझाया।

यह भी पढ़ें 👉  जजों के लिए खुशखबरी! हाईकोर्ट ने बढ़ाया वेतनमान, 35 अधिकारियों को मिलेगा लाभ

सुरक्षा के मद्देनजर टावर के आसपास लोगों की आवाजाही सीमित कर दी गई। घंटों की मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित करने के प्रयास जारी रहे।