ख़बर शेयर करें -

चमोली। पीपलकोटी के मायापुर में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद प्रभावित श्रमिकों की जानकारी सामने आई है। हादसे में सात श्रमिकों की मौत हुई है…जबकि 11 घायल श्रमिकों का उपचार चल रहा है। तीन श्रमिक अभी भी टनल में फंसे बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जंतर-मंतर पर वर्दी में पहुंचा उत्तराखंड का निलंबित सिपाही, पुलिस ने खोली पूरी सच्चाई

घायल श्रमिक: सुनील दीवान, हारबील गुड़िया, निस्तर भिंगरा, विनोद रावना, दीना बेगरा, खेला राम बिसरा, सुबेक सिंह, तिलक राज, पैन सिंह, रोहित पांडे और गोविंद मंडाल।

मृतक श्रमिक: प्रदीप पंवार, मुकेश सिंह, दुर्लभ शर्मा, विजय हंसदा, जितेंद्र कुमार, लोकेश्वर और भुवनेश्वर।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में वीकेंड पर पर्यटकों की भीड़, ट्रैफिक व्यवस्था चरमराई

फंसे श्रमिक: लुकास टोपनों, चेतन पोयाम और देवनाथ।

रेस्क्यू टीमों की ओर से टनल के अंदर मलबा हटाने और पानी निकालने का काम किया जा रहा है। तीनों फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।