ख़बर शेयर करें -

चमोली। पीपलकोटी के मायापुर क्षेत्र में टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में हुए हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान जारी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कार्यों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और अन्य बचाव टीमों से अभियान की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए सभी जरूरी संसाधनों का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी से हल्द्वानी बेहाल, 39 डिग्री पहुंचा तापमान

बताया गया कि टनल में मलबा और पानी आने के कारण श्रमिक फंस गए थे। अब तक 19 श्रमिकों को बाहर निकाला जा चुका है…जबकि तीन श्रमिकों की तलाश जारी है। हादसे में सात श्रमिकों की मौत की सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में कल स्कूल बंद भारी बारिश के अलर्ट के बाद DM का बड़ा आदेश

रेस्क्यू किए गए घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने घायलों के इलाज और उनके परिजनों की सहायता को लेकर भी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।