ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में शुक्रवार को कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 87 सड़क मार्ग प्रभावित बताए गए हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवाजाही पर असर पड़ा है।

मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम को देखते हुए देहरादून और नैनीताल में स्कूलों में अवकाश भी घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: सभासद मनोज साह जगाती ने नैनीताल वासियों की समस्या के खिलाफ उच्च न्यायालय में दाखिल की जनहित याचिका

कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर मलघाट और एलागाड़ के पास मार्ग बंद है। वहीं थल-मुनस्यारी मार्ग और तवाघाट-लिपुलेख मार्ग भी मलबा आने के कारण प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: कुमाऊं विश्वविद्यालय का 19वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न....

बारिश के कारण लालकुआं-काशीपुर रेलखंड के टांडा जंगल क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पानी और मलबा आने से रेल यातायात भी प्रभावित हुआ। इसके चलते काशीपुर से लालकुआं जाने वाली 55303 पैसेंजर ट्रेन का संचालन रद्द किया गया।