ख़बर शेयर करें -

पौड़ी/लैंसडाउन। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच पौड़ी जिले के लैंसडाउन और सतपुली क्षेत्र में हादसे सामने आए हैं। द्वारीखाल ब्लॉक के मेहर गांव में पहाड़ी से मलबा आने के कारण एक मकान ढह गया। हादसे में तीन लोगों के दबे होने की जानकारी मिली थी। रेस्क्यू अभियान के दौरान दो वर्षीय बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है…जबकि दो अन्य लोगों की तलाश अभी जारी है।

जानकारी के अनुसार 18 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे मेहर गांव में एक मकान के ऊपर भारी मलबा आ गया। मलबा गिरने से मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ढह गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  खड़े गैस एजेंसी के ट्रक से 18 घरेलू गैस सिलेंडर गायब, एक वाहन से बैटरी भी निकाली

रेस्क्यू के दौरान टीम ने दो वर्षीय रुद्राक्ष, पुत्र नवीन सिंह, का शव बरामद किया। वहीं 46 वर्षीय धीरेंद्र सिंह और 70 वर्षीय मथुरा देवी की तलाश के लिए बचाव अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

बारिश के बीच मलबा हटाने और अंदर फंसे लोगों को तलाशने का काम चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर लगातार काम कर रही हैं।

वहीं सतपुली तहसील के बैर गांव में भी बारिश के बीच एक हादसा हुआ। यहां 60 वर्षीय सुशीला देवी सुबह अपने किचन में खाना बना रही थीं। इसी दौरान किचन की छत अचानक गिर गई और वह मलबे की चपेट में आकर घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: डी0एस0बी0 परिसर में धूमधाम से बनाया गया कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल का 49 वा स्थापना दिवस

घटना के बाद आसपास के लोगों ने महिला को बाहर निकाला और इलाज के लिए हंस फाउंडेशन अस्पताल सतपुली पहुंचाया। उपचार के बाद महिला की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

लगातार बारिश को देखते हुए पुलिस और SDRF की टीमें प्रभावित इलाकों में सक्रिय हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने और कमजोर मकानों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है।