ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन और ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए जिलेभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन कर लगाए गए कई लाउडस्पीकर हटाए गए और संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों और अन्य स्थानों पर लगे ध्वनि विस्तारक यंत्रों की जांच की। अभियान के दौरान बिना अनुमति संचालित होने वाले लाउडस्पीकर, निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज करने वाले उपकरण और तय समय के बाद चलाए जा रहे लाउडस्पीकरों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग: देखते ही देखते धू-धू कर जलने लगी पूरी बिल्डिंग

पुलिस के अनुसार जसपुर, काशीपुर, आईटीआई, केलाखेड़ा, किच्छा, नानकमत्ता और खटीमा क्षेत्र में कई स्थानों से नियमों के विपरीत लगाए गए लाउडस्पीकर हटवाए गए। वहीं किच्छा और खटीमा में कुछ लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान भी किए गए।

अभियान के दौरान अस्पतालों, स्कूलों और अन्य साइलेंस जोन क्षेत्रों में भी विशेष निगरानी रखी गई…ताकि ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके और लोगों को अनावश्यक शोर से राहत मिले।

यह भी पढ़ें 👉  डीएलएड अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, साल में दो बार हो सकती है प्रवेश परीक्षा

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण से जुड़े नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति या संस्था बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग करती है या तय मानकों का उल्लंघन करती है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सुप्रीम कोर्ट और शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सहयोग करें।