ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : रुद्रपुर में परशुराम चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 29 वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ बाजार से लौट रही थी। सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार जेसीबी ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर बदनाम करने का आरोप, नामजद समेत तीन लोगों पर केस

घटना के बाद जेसीबी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में ट्रैफिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: राजकीय महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा मेरी माटी मेरा देश के तत्वाधान में निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन