ख़बर शेयर करें -

मसूरी (उत्तराखंड): मसूरी में बड़ा मोड़ क्षेत्र के पास एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। कार में तीन महिलाएं और एक बच्चा सवार थे…जो इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: सोच संस्था और समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में Understanding Menstruation & cervical cancer विषय पर अल्मोड़ा विश्वविद्यालय में आयोजित हुई कार्यशाला

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकालकर मसूरी उप जिला अस्पताल भेजा गया।

डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर है…जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद देहरादून रेफर किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने सचिवालय संघ की नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पुलिस के अनुसार कार महिला चला रही थी और चढ़ाई के दौरान वाहन नियंत्रण खो बैठा…जिससे यह हादसा हुआ।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।