ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी कोतवाली से दहेज उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दहेज में कार लाने की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। एसएसआई तारा सिंह राणा के अनुसार महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ऑल्टो कार, कार में सवार दम्पति की दुर्घटना में मौत

बीते दिनों जहां पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया, लोगों ने महिला सम्मान की बात की। वही महिला उत्पीड़न का केस सामने आया है। बताया जा रहा है भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में रहने वाली महिला की शादी शांति विहार टावर के पास रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर निवासी से हुई थी। शादी के बाद ससुराली दहेज में कार लाने का दबाव बनाने लगे। महिला के मायके पक्ष के लोग जब मांग पूरी नहीं कर सके तो उसे घर से निकाल दिया गया। फिर समझौते के बाद वापस महिला घर आई, इस बीच महिला ने पुत्री को जन्म दिया। बेटी पैदा होने के बाद फिर से पहले की तरह उत्पीड़न करने लगे। महिला ने पति, सास, ननद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: सेंट जोसेफ के 12वीं के गौरव कार्की ने 93 प्रतिशत से परीक्षा उत्तीर्ण कर कॉलेज के साथ ही माता पिता का नाम किया रोशन....