ख़बर शेयर करें -

डाकपत्थर से विकासनगर बाजार की ओर आ रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार चालक को मामूली चोट आई। बाजार में आवागमन कर रहे लोगों के भी सुरक्षित बच जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में नाव में मिला नावचालक का शव...

बताया जा रहा है कि रामकुमार चौक के पास कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से जोरदार तरीके से ढकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। यह देख स्थानीय लोगों ने कार चालक को कार से बाहर निकाला। जिसके बाद अस्पताल में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :::अधिशासी अधिकारीयो के आसवाशन के पश्चात सभासद का धरना प्रदर्शन समाप्त