ख़बर शेयर करें -

खटीमा : खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं के तहत लाभ वितरण कार्यक्रम की समीक्षा की।

इस दौरान कृषि विभाग द्वारा किसानों को उर्वरक और अनुदान प्रदान किया गया। वहीं मत्स्य विभाग ने फिश यूनिट के लिए आर्थिक सहायता दी। समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगों और जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सुबह उठते ही पति के उड़ गए होश, फर्श पर अचेत मिली पत्नी

स्वास्थ्य विभाग की जननी सुरक्षा योजना के तहत महिलाओं को लाभ दिया गया। सहकारिता विभाग ने शून्य ब्याज दर पर ऋण चेक वितरित किए।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा से पहले हरिद्वार में ताबड़तोड़ कार्रवाई ओवरचार्जिंग करने वालों पर चला प्रशासन का डंडा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।