ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : 30 जुलाई से शुरू होने वाले कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है शनिवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया…इस दौरान हरकी पैड़ी के पास स्थित पंतदीप पार्किंग में कई अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान पार्किंग में अवैध दुकानें, गंदगी, अतिक्रमण और लावारिस पशु दिखाई दिए…इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों और पार्किंग संचालक को फटकार लगाई…साथ ही पार्किंग संचालक पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::: आज के बदलते परिवेश में साइबर क्राइम बड़ी चुनौती जिनसे बचाव जागरूकता ही अहम हथियार - डीजीपी उत्तराखंड

डीएम ने बैरागी कैंप, दीनदयाल पार्किंग और रोड़ीबेलवाला क्षेत्र का भी निरीक्षण किया उन्होंने अस्थायी पार्किंग में बिजली, पानी, सड़क और शौचालय जैसी जरूरी सुविधाएं तय समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए ठेकेदारों को चेतावनी दी गई कि टेंडर की शर्तों के अनुसार काम पूरा नहीं होने पर सख्त कार्रवाई होगी।

डीएम के निरीक्षण के दौरान अवैध दुकानें चलाने वालों में हड़कंप मच गया अधिकारियों ने मौके पर ही कई दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी डीएम ने कहा कि यदि तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने मौके की तस्वीरें भी अपने मोबाइल से लीं ताकि आगे की समीक्षा की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी समाप्त होने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला समझाने का प्रयास

जिलाधिकारी ने बताया कि कांवड़ मेले की सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है अतिक्रमण रोकने के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी बनाई जाएगी…साथ ही सभी संबंधित विभागों को मेले से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।