मसूरी: नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए बैठक में महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (एमजी कॉलेज) के प्रांतीयकरण का प्रस्ताव बहुमत से पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया…वहीं, बंद पड़ी गोल्फ कार्ट और शटल सेवा को लेकर भी सभासदों ने सवाल उठाए और पूरे मामले की जांच की मांग की।
पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि एमजी कॉलेज मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख संस्थान है कॉलेज के प्रांतीयकरण से स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति, बेहतर सुविधाएं और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा इससे बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ मिलेगा।
बैठक में सभासदों ने कहा कि पूर्व प्रशासक के कार्यकाल में करोड़ों रुपये खर्च कर शुरू की गई गोल्फ कार्ट और शटल सेवा फिलहाल बंद पड़ी है। उनका आरोप था…कि गोल्फ कार्ट का आरटीओ में पंजीकरण भी नहीं कराया गया…जिसके कारण इसका संचालन बंद करना पड़ा। उन्होंने इस पूरी परियोजना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गोल्फ कार्ट और शटल सेवा की पूरी परियोजना की समीक्षा कराई जाएगी यदि जांच में अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी
बैठक में कुछ सभासदों ने बिना जानकारी दिए वार्डों में विकास कार्य कराए जाने का मुद्दा भी उठाया…इस पर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सभी विकास कार्य नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया के तहत किए जाते हैं और इसकी जानकारी सार्वजनिक रूप से जारी की जाती है।
उधर एमजी कॉलेज के प्रांतीयकरण का प्रस्ताव पारित होने पर छात्र संगठनों ने खुशी जताई। छात्र नेताओं का कहना है कि यह फैसला मसूरी में उच्च शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
