ख़बर शेयर करें -

लक्सर : हरिद्वार के खानपुर क्षेत्र के शेरपुर बेला गांव निवासी 35 वर्षीय युवक प्रमोद कुमार का कंकाल लापता होने के 11 दिन बाद उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के एक जंगल से बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के लिए कंकाल के नमूने लिए गए और बाद में अवशेष परिजनों को सौंप दिए गए। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के टीप गांव में एक खेत पर काम करता था और वहीं रहता था। 17 जून को वह अचानक लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 19 जून को मंडावर थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की।

यह भी पढ़ें 👉  नगरासू गुरुद्वारा विवाद पर प्रशासन सतर्क, यात्रा व्यवस्थाएं सामान्य

बताया जा रहा है कि जंगल में लकड़ी बीनने गए कुछ लोगों ने एक नरकंकाल देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पैंट के आधार पर कंकाल की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की। पुलिस ने डीएनए और अन्य फॉरेंसिक जांच के लिए नमूने भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खुद संभाली योजनाओं की कमान, किसानों से लेकर महिलाओं तक को मिला सीधा लाभ

मौके पर पहुंचे परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। पुलिस अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है। वहीं…खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी ओर…खानपुर क्षेत्र के गोवर्धनपुर चौकी इलाके से दो दिन पहले लापता हुई एक युवती का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। युवती की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं कर सकी।