ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय होने से पहले गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि…रविवार 28 जून से मौसम बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं…जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने बताया है कि 28 और 29 जून को पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। इसे देखते हुए पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पालिका के नेताओं और अधिकारियों ने मनमानी कर दे दिया ठेका…

30 जून को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार 1 जुलाई को नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक मौसम ठंडा रहने और गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे नैनीताल में पांच रिसोर्ट सील…

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें। पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा करने से बचें…क्योंकि इस समय भूस्खलन का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही नदी-नालों के किनारे जाने से भी बचें…क्योंकि बारिश के दौरान जलस्तर अचानक बढ़ सकता है। मौसम को देखते हुए पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हैं।