ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : बहादराबाद पुलिस ने करीब पांच महीने पुराने महिला की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच और एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि महिला की मौत जहरीला पदार्थ पीने से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 4 फरवरी 2026 को मरगूबपुर निवासी मोहम्मद अनीश ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन को उसके पति अफजाल ने इलाज के बहाने दवाई और पानी में जहर मिलाकर पिला दिया…जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और पोस्टमार्टम के बाद बिसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा। रिपोर्ट में जहरीले पदार्थ से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

27 जून को सूचना मिली कि आरोपी क्षेत्र छोड़कर भागने की फिराक में है। पुलिस ने बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की शादी करीब 20 साल पहले हुई थी। उसकी पत्नी पिछले चार साल से बीमार थी। पुलिस के मुताबिक, पत्नी की बीमारी से परेशान होकर आरोपी ने खेतों में इस्तेमाल होने वाला जहरीला पदार्थ दवाई में मिलाकर उसे पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर वह उसे अस्पताल भी ले गया ताकि किसी को शक न हो।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स : एसएसपी ने किए पुलिस अधिकारीयों का तबादले

जांच में वैज्ञानिक साक्ष्यों और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया…जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।