ख़बर शेयर करें -

देहरादून (विकासनगर): सहसपुर के बैरागीवाला गांव में हुए हिंसक विवाद और एक व्यक्ति की हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव बना हुआ है। इसका असर अब आम लोगों की जिंदगी पर भी दिखने लगा है।

गांव के अब्दुल के घर आज उनकी दो बेटियों की शादी होनी थी। सहारनपुर से बारात आने की पूरी तैयारी थी और घर में टेंट, खाना और मेहमानों के लिए व्यवस्था भी की गई थी।

घटना के बाद बदला माहौल

शनिवार शाम हुई हिंसक घटना के बाद गांव का माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ने पर बड़ी संख्या में लोग गांव में पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में पकड़ने के बाद मारपीट का आरोप, गुस्से में युवक ने दी आत्मदाह की धमकी

आरोप है कि इस दौरान कुछ जगहों पर पथराव और आगजनी भी हुई…जिससे माहौल और ज्यादा खराब हो गया।

पुलिस ने सुरक्षित निकाले मेहमान

स्थिति को देखते हुए शादी में आए मेहमानों को पुलिस की निगरानी में गांव से सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी भी अनहोनी को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

गांव में नहीं हो सकी शादी

हालात सामान्य न होने के कारण शादी गांव में नहीं हो सकी। परिवार ने दोनों बेटियों की शादी हरबर्टपुर में रिश्तेदारों के यहां करवाई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम चढ़ावा मामला: पारदर्शी होगी गिनती, श्रद्धालु भी देख सकेंगे पूरी प्रक्रिया

परिवार का कहना है कि जिस घर में शादी की तैयारियां हुई थीं…वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है।

परिवार का दर्द

अब्दुल ने बताया कि कई दिनों से शादी की तैयारियां चल रही थीं…लेकिन अचानक हुई घटना ने सबकुछ बदल दिया। उन्होंने कहा कि गांव में पहले सभी लोग मिलजुलकर रहते थे…लेकिन इस घटना के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है।

स्थिति अभी भी तनावपूर्ण

फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। इलाके में शांति बहाल करने की कोशिशें जारी हैं।