ख़बर शेयर करें -

देहरादून: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बाद वहां कई इलाकों में हालात गंभीर बने हुए हैं। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में अचानक पानी बढ़ने से सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी नुकसान की सूचना है। इस आपदा को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने भी निगरानी बढ़ा दी है।

नेपाल के रसुवा और नुवाकोट क्षेत्रों में 26 अगस्त की सुबह ग्लेशियर पिघलने और भूस्खलन की वजह से अचानक बाढ़ आने की जानकारी सामने आई। बाढ़ से कई स्थानों पर घरों, वाहनों, सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है। कुछ इलाकों में आवागमन और दूसरी जरूरी सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

उत्तराखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

नेपाल में रहने वाले या वहां गए उत्तराखंड के नागरिकों और उनके परिजनों की मदद के लिए प्रशासन ने 24 घंटे संचालित होने वाले हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। किसी भी जरूरी जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : भैंस चोरी केस में कार्रवाई से नाराज व्यक्ति ने थाने में खाया जहरीला पदार्थ

राज्य स्तरीय हेल्पलाइन: 0135-2710334 0135-2710335 0135-2664314 0135-2664315 0135-2664316 मोबाइल: 8218877005 टोल फ्री: 1070

देहरादून जिला हेल्पलाइन: 0135-2726066 0135-2626066 मोबाइल: 7534826066 टोल फ्री: 1077

प्रशासन ने लोगों से की अपील

देहरादून जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद अपने परिजनों या परिचितों से संबंधित किसी भी जरूरी जानकारी के लिए हेल्पलाइन पर संपर्क करें। लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  44 हजार से 1.42 लाख तक सैलरी, उत्तराखंड में निकली नर्सिंग ऑफिसर भर्ती

राहत और बचाव अभियान जारी

नेपाल में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ लापता लोगों की तलाश की जा रही है। बाढ़ के कारण कई बुनियादी ढांचों को नुकसान पहुंचने की बात भी सामने आई है।

भारत की ओर से भी नेपाल को मानवीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उत्तराखंड प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों की सहायता के लिए संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।