हल्द्वानी :: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। 10 पदों के लिए 40.94 प्रतिशत छात्र छात्राओं ने मत का प्रयोग किया। जिसमें 11266 में से 4612 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई सूरज भट्ट को 470 वोट, एबीवीपी कौशल बिरखानी को 1353 वोट व निर्दलीय प्रत्याशी रश्मि लमगड़िया को 2647 वोट मिले हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी अरहम रजा को 42 वोट पड़े हैं। रश्मि 1294 वोटों से आगे रही।
अध्यक्ष ::
रश्मि लमगड़िया 2647
अरहम रज़ा 42
कौशल बिरखानी 1353
सूरज भट्ट 470
उपाध्यक्ष::
अमित पंत 82
गौरव सम्मल 3113 विजय
संस्कार 1028
छात्रा उपाध्यक्ष
गीता कुँवर निर्विरोध निर्वाचन घोषित
सचिव
जीवन जोशी 1451
निहित नेगी 2702 विजय
उपसचिव
सौरभ कुमार 2252 विजय
चंद्रेश बजेठा 1738
कोषाध्यक्ष
करन सिंह बिष्ट 2252 विजय
अभिषेक सैनी 662
रितिक साहू 1275
सांस्कृतिक सचिव
प्रकाश सिंह 1866
लक्ष्मण सिंह 1925 विजय
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि
गौरव मठपाल 2013 विजय
चिराग सिंह 1984
कुमाऊं में 12 बड़े कालेजों के ये बने अध्यक्ष
- एमबीपीजी कालेज में निर्दल रश्मि लमगड़िया,
 - डीएसबी परिसर नैनीताल में निर्दल शुभम बिष्ट,
 - रुद्रपुर में एबीवीपी के गौतम पपनेजा,
 - काशीपुर में एबीवीपी के गुरकीरत सिंह,
 - खटीमा में निर्दल अरविंद,
 - बाजपुर में एबीवीपी के दीपक,
 - अल्मोड़ा विश्वविद्यालय परिसर में एनएसयूआइ के पंकज कार्की,
 - रानीखेत में एबीवीपी के राहुल बिष्ट,
 - बागेश्वर में एबीवीपी के आशीष कुमार,
 - चम्पावत में निर्दली मनीष महर,
 - टनकपुर महाविद्यालय में एबीवीपी के राजेंद्र सिंह,
 - पिथौरागढ़ में एबीवीपी के रितिक पांडे विजयी रहे,
 
