ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार को डाटकाली टनल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े एक खराब कंटेनर से तेज रफ्तार पिकअप वाहन पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व परिचालक अंदर ही फंस गए।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को बाहर निकालने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्रेन की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  किराया विवाद में टैक्सी चालक के साथ शर्मनाक हरकत, जूतों की माला पहनाकर किया अपमान; 4 लोगों पर मुकदमा

पुलिस के अनुसार घायल चालक की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी कपिल और परिचालक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी सतीश के रूप में हुई है। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान पीछे से आ रही पिकअप उससे टकरा गई। हादसे के समय कंटेनर चालक भी वाहन के अंदर मौजूद था।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार कुंभ के लिए बड़ा प्लान तैयार, प्रवेश द्वार पर दिखेगी समुद्र मंथन की पूरी झलक

पुलिस ने बताया कि मौके पर एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी….इसलिए घायलों को तत्काल निजी वाहन से अस्पताल भेजा गया…ताकि इलाज में देरी न हो। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी ले जाया गया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।