ख़बर शेयर करें -

देहरादून। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान देहरादून में एक दर्दनाक हादसा हो गया। आयोजन स्थल पर लोहे का गार्डर गिरने से कांग्रेस नेता अमर मेहता गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, 17 जुलाई को देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। कार्यक्रम स्थल पर वाटरप्रूफ टेंट लगाने का काम जारी था। इसी दौरान क्रेन से लगाया जा रहा लोहे का गार्डर अचानक अमर मेहता के सिर पर गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : का 'स्वर्ग' बना बिर्थी फॉल 125 मीटर ऊंचा झरना देख थम जाएंगी नजरें

हादसे के तुरंत बाद मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने खुद संभाली योजनाओं की कमान, किसानों से लेकर महिलाओं तक को मिला सीधा लाभ

अमर मेहता के निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पार्थिव शरीर का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

फिलहाल हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और निर्माण संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी जांच की जा रही है।