ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार : हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर है कांवड़ मेले से पहले रोपवे की नियमित मेंटेनेंस के चलते दोनों मंदिरों का रोपवे कुछ दिनों के लिए बंद रहेगा।

कंपनी के अनुसार मनसा देवी मंदिर का रोपवे 8 जुलाई से 11 जुलाई तक बंद रहेगा। वहीं चंडी देवी मंदिर का रोपवे 13 जुलाई से 16 जुलाई तक मेंटेनेंस के लिए बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: सभी विद्यार्थियों को एंटी ड्रग की ई- शपथ लेना अनिवार्य

इस दौरान श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए पैदल मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। हर साल कांवड़ मेले से पहले रोपवे की सुरक्षा जांच और मरम्मत का काम किया जाता है…ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित यात्रा की सुविधा मिल सके।

मेंटेनेंस के दौरान रोपवे और पुलों का निरीक्षण संबंधित सरकारी अधिकारी भी करेंगे…साथ ही भविष्य में नए रोपवे की योजना को लेकर सर्वे का काम भी किया जाएगा। यदि सर्वे की रिपोर्ट अनुकूल रही, तो पुराने रोपवे की जगह नया रोपवे बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मालधनचौड़ :: राजकीय महाविद्यालय में सांख्यिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते हैं…ऐसे में रोपवे बंद रहने के दौरान श्रद्धालुओं से यात्रा की योजना बनाकर आने की अपील की गई है।