ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में लावारिस भर्ती विपिन पांडे की मदद के लिए हल्द्वानी के विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के अधिशासी अभियंता डीडी पंक्ति द्वारा दो बनियान, दो अंडरवियर, एक टाउल, एक थाली, एक गिलास, साबुन, कोलगेट, जूस की बोतल, चप्पल और नगद राशि दी गई। यह सभी समान अस्पताल पहुंचकर हेमंत गोनिया ने दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के प्रयास लाए रंग, उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी

बता दें विपिन पांडे के दोनों पैर पर कीड़े पड़े हुए थे वह हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में वार्ड नंबर 66 में भर्ती है। एक महिला ने भी अस्पताल पहुंचकर कपड़े दान किए और उसे फल फ्रूट भी दिए गए। गोनिया ने बताया विपिन का इलाज अस्पताल प्रशासन निशुल्क कर रहा है। विपिन पांडे अल्मोड़ा का रहने वाला है, हल्द्वानी के एमबीपीजी कालेज के एनएसएस के छात्रों द्वारा तीन बोतल खून दान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे की जमीन पर जारी रहेगी कार्रवाई…सरकार ने कोर्ट में दाखिल किया प्लान..