ख़बर शेयर करें -

खटीमा। नानकमत्ता क्षेत्र में सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए एक अवैध संरचना को हटा दिया। यह अभियान राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा 12वीं के छात्र की मौके पर मौत जलकर राख हुई बाइक

प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष को पहले नोटिस जारी किया गया था और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया गया था। निर्धारित समय के भीतर वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पोस्टमार्टम के बाद शव बदलने से मचा हंगामा, अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

अधिकारियों ने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और अतिक्रमण रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।