ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर से जुड़ी सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। अभियान के दौरान अवैध रूप से बने निर्माण को मशीनों की मदद से हटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ यात्रा से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, हरिद्वार के लिए चलेंगी कई मेला स्पेशल ट्रेनें

अधिकारियों के अनुसार संबंधित व्यक्ति और उसके परिजनों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा कर निर्माण किया गया था। जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई को अंजाम दिया। अभियान में पुलिस, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें 👉  नौकरी समाप्त होने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला समझाने का प्रयास

प्रशासन का कहना है कि सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे और संगठित अपराध से जुड़े मामलों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।