ख़बर शेयर करें -

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर में एक महीने पहले लापता हुई नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, किशोरी 6 जून को लापता हुई थी। परिजनों की शिकायत पर अपहरण, पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ गंभीर अपराध किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रेलवे ट्रैक पर गिरा विशाल पेड़, कई ट्रेनों की रफ्तार थमी

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार तलाश के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बरामद की गई किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है…और नियमानुसार उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : सड़क न होने से घायल महिला को 4 KM पीठ पर ले गए ग्रामीण

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी तथ्यों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी नाबालिग के लापता होने या उसके साथ किसी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें…ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।