ख़बर शेयर करें -

6 मार्च से रोजाना हल्द्वानी से दिल्ली के लिए रोडवेज की 3 नॉन स्टॉप वाल्वो बसें चलेंगी। ये बसें हल्द्वानी से दिल्ली तक के सफर में केवल रुद्रपुर में सवारी उतारने के लिए ही रुकेंगी। रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें यात्रियों को हल्द्वानी से दिल्ली व दिल्ली से हल्द्वानी तक का सफर महज साढ़े 5 घंटे में पूरा कराएंगी। अब तक की सेवाओं में 8 घंटे का समय लगता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: उत्तराखंड विधानसभाध्यक्ष रितु खंडूरी ने किया पत्रकार 11 और एरीज बीच खेले जा रहे मैच का शुभारंभ

बता दें नॉन स्टॉप वाल्वो बसें किसी भी शहर के अंदर से नहीं जाएंगी, बल्कि बाईपास से गुजरेंगी। इससे अनावश्यक लगने वाले जाम में बसें नहीं फसेंगी। पहली बस सुबह 6 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी, दोपहर 11.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे वापसी होगी और शाम 7.30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। दूसरी बस दोपहर 11.30 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और शाम 5 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी रात को 11.30 बजे वापसी होगी और अगली सुबह 5 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने ली समीक्षा बैठक, जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश...

तीसरी बस रात 11 बजे हल्द्वानी स्टेशन से रवाना होगी और अगली सुबह 4.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी सुबह 11 बजे वापसी होगी और शाम 4.30 बजे हल्द्वानी पहुंचेगी। इधर जीएम दीपक जैन ने अफसरों से कहा कि देहरादून से दिल्ली तक संचालित होने वाली रोडवेज की नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें यात्रियों को खूब पसंद आ रही हैं।

1 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments