ख़बर शेयर करें -

उत्‍तर प्रदेश के इटावा में एक शादी समारोह में शहनाई और बैंड-बाजे बजने के बजाय मारपीट और कुर्सियां तोड़ने का मामला सामने आया है। दूल्‍हा-दुल्‍हन शादी के मंडप में सात फेरे लेने के बजाय उनके परिजन थाने पहुंच गए। विवाह समारोह में हुए हंगामे और मारपीट में लड़की के 2 चाचा के अलावा दूल्हे के भाई घायल हुए।

बता दें इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी के एक मौरिज हॉल में शादी की रस्‍में निभाई जा रही थीं। इस बीच दूल्‍हे पक्ष के लोगों ने दुल्‍हन के पिता और भाइयों की जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। देखते ही देखते कुर्सियां तोड़ी जाने लगीं और शादी समारोह का स्‍थल जंग के मैदान में बदल गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्‍थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने हालात पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 9 अक्टूबर मनाई जाएगी जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मामला शांत होने के बाद दूल्‍हा के साथ ही दुल्‍हन पक्ष के लोगों को पुलिस थाने ले आई। जहां बेटी की डोली उठनी थी, वहां वर और वधु पक्ष के लोग थाने पहुंच गए थे। हंगामे के बाद दुल्‍हन ने शादी से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: जनपद में शासकीय एवं अशासकीय शैक्षिक संस्थानों के 100 गज की परिधि के अन्दर सिगरेट तथा अन्य प्रतिबंधित तम्बाकू उत्पाद की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबन्ध होने के उपरान्त बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए- डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल