ख़बर शेयर करें -

विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र के मटोगी गांव में आम तोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में दो सगे भाई घायल हो गए…जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार मटोगी गांव निवासी बीएसएफ कर्मचारी सुखपाल सिंह तोमर और उनके बड़े भाई चंदन सिंह के बीच मंगलवार को बगीचे में आम तोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक बच्चे के पिता को इंस्टाग्राम पर हुआ प्यार नाबालिक को होटल में ले जाकर कर डाली अश्लील हरकतें...

घटना में घायल हुए सुखपाल सिंह ने आरोप लगाया कि उनके बड़े भाई और भाभी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

वहीं चंदन सिंह ने भी अपने छोटे भाई पर हमला करने और गला दबाने का आरोप लगाया। घटना के बाद उनकी तबीयत भी बिगड़ गई और सांस लेने में परेशानी होने पर उन्हें भी हायर सेंटर भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  चंपावत की बेटी गुंजन कुंवर ने जीता मिस उत्तराखंड का खिताब

बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। आम तोड़ने की घटना के बाद यह विवाद और बढ़ गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।