ख़बर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ओवरटेक करने को लेकर हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि हेमकुंड साहिब यात्रा पर आए छह यात्रियों ने दो स्थानीय युवकों के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है…जबकि तीन अन्य की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, सुमेरपुर क्षेत्र में रेलवे निर्माण कार्य में लगे दो युवक ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे…इसी दौरान रास्ते में ओवरटेक को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। घायलों का आरोप है कि हमलावरों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से उनके चेहरे पर वार किए…जिससे उन्हें चोटें आईं।

यह भी पढ़ें 👉  मालधनचौड़ :: राजकीय महाविद्यालय में सांख्यिकी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल युवकों ने उनका पीछा किया और पता चला कि वे तिलनी क्षेत्र के एक होटल में रुके हुए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से तीन आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया…जबकि तीन अन्य फरार हो गए।

घायलों की पहचान हिमांशु भंडारी और धर्मेंद्र नेगी के रूप में हुई है…दोनों रेलवे निर्माण कंपनी में कार्यरत हैं। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया और उनके बयान दर्ज किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: राज्य सहित नगर में बढ़ते कुत्ते बंदरो के आतंक को लेकर उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार से मांगा जवाब

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है…उनका कहना है कि ऐसे मामलों से लोगों में चिंता बढ़ रही है।

पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए तीन लोगों से पूछताछ जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा…उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।