ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को लेकर मंथन जारी है। दिल्ली में भाजपा आलाकमान के फैसले का इंतजार है। उत्तराखंड के कई दिग्गज नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाला है। मदन कौशिक, सुबोध उनियाल और अजय भट्ट दिल्ली में मौजूद हैं। इसके अलावा सतपाल महाराज और रेखा आर्या भी दिल्ली में मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: 300 करोड़ की योजना से बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार मुख्य सचिव

बता दें भाजपा ने इस बार विधानसभा चुनाव में 70 में से 47 सीटें जीती हैं, लेकिन राज्य में उसका चेहरा रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट से चुनाव हार गए। ऐसे में मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसे लेकर ऊहापोह बरकरार है। यद्यपि, धामी को कार्य करने का सीमित समय मिलने के मद्देनजर पार्टी उन्हें फिर से मौका दे सकती है। इधर धामी के लिए कई नवनिर्वाचित विधायक अपनी सीट छोड़ने का एलान कर चुके है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सुबह उठते ही पति के उड़ गए होश, फर्श पर अचेत मिली पत्नी