ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के अल्मोड़ा स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

यह भी पढ़ें 👉  विभाग की चेतावनी को देखते हुए 14 व 15 जुलाई को जनपद के समस्त विद्यालयों, निजी एवं सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं, शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ एंव आंगनबाडी केेन्द्रों के लिए अवकाश घोषित...

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए दिया गया लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी का सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीद का साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बीजेपी की दिल्ली बैठक पर सबकी नजर, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।