ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर: जिले के कपकोट क्षेत्र में सावन के पहले सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में 8 साल का एक बच्चा बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सावन के पहले सोमवार पर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे…इसी दौरान लाहुर गांव का 8 वर्षीय राकेश नदी किनारे चला गया और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की…लेकिन तेज धारा में वह लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  थानो जामा मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! तीन महीने में निर्णय लेने के दिए निर्देश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं। बच्चे की तलाश के लिए सरयू नदी में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

थाना अध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गड़िया भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से बचाव अभियान तेज करने और हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  98% से ज्यादा साक्षरता दर, उत्तराखंड को मिला बड़ा दर्जा

हादसे के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लगातार बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है…जिससे बचाव कार्य में भी कठिनाई आ रही है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है…कि बारिश के दौरान नदी-नालों के पास न जाएं और बच्चों पर विशेष नजर रखें। फिलहाल पूरे क्षेत्र की निगाहें सर्च अभियान पर टिकी हैं और लोग बच्चे के सुरक्षित मिलने की दुआ कर रहे हैं।