ख़बर शेयर करें -

देहरादून : उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम खराब बना रहेगा। मौसम विभाग ने 17 जुलाई तक के लिए नया पूर्वानुमान जारी किया है इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी…जबकि कुछ जिलों में भारी बारिश, तेज गरज और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम में जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
आज रुद्रप्रयाग, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, चंपावत, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश हो सकती है…वहीं अन्य पहाड़ी इलाकों में कई जगह तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है।
12 जुलाई को देहरादून, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
13 जुलाई को बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
14 जुलाई को देहरादून, चंपावत, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है। हरिद्वार और उधम सिंह नगर में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है।
15 जुलाई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है…जबकि अन्य जिलों में भी तेज बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 16 और 17 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहेगी। पूरे सप्ताह के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से नदी-नालों के पास जाने से बचने पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने और मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: प्रो.दीवान सिंह रावत बनाए गए कुमाऊँ विश्वविद्यालय के कुलपति