ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर और रामपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामलों की जांच शुरू कर दी है।

पहला हादसा रामपुर जिले के बिलासपुर के पास हुआ। पिपली गांव के रहने वाले 46 वर्षीय छत्रपाल सिंह एक निजी कंपनी में पिछले 18 साल से काम कर रहे थे शुक्रवार शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के समय तेज बारिश होने के कारण टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 52 लड़के-लड़कियां हिरासत में

दूसरा हादसा शनिवार तड़के रुद्रपुर-काशीपुर मार्ग पर हुआ। काशीपुर के रहने वाले पृथ्वी बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए…उन्हें अस्पताल ले जाया गया…जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पृथ्वी स्केटिंग कोच थे और रुद्रपुर में बच्चों को प्रशिक्षण देते थे।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जूते-चप्पलों का किया गया सुव्यवस्थित प्रबंधन

पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।