ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के चलते बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों से मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं प्रदेश के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई गई है।

ऊधम सिंह नगर में भी गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली का खतरा बताया गया है। वहीं हरिद्वार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

राजधानी देहरादून में दिन के दौरान आसमान साफ से लेकर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात के समय हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और मलबा आने से कई सड़क मार्ग प्रभावित हुए हैं। नदी और नालों का जलस्तर बढ़ने से संवेदनशील क्षेत्रों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  नदी किनारे गई बुजुर्ग महिला पर मगरमच्छ का हमला, खौफनाक हादसे में गई जान

प्रदेश में मानसून के दौरान सड़क नेटवर्क को भी नुकसान पहुंचा है। 21 जून से 12 अगस्त 2026 तक सड़क क्षति से करीब 211.10 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है।

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों से सावधानी बरतने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा नदी-नालों के आसपास जाने से बचने की अपील की है।