ख़बर शेयर करें -

नैनीताल /भीमताल :::- भीमताल स्थानान्तरण नीति के इतर यदि किसी विभाग द्वारा किसी कर्मचारी का स्थानांतरण नियम विरुद्ध किया गया तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा प्रांतीय कार्यकारणी के निर्देशानुसार इसका कड़ा प्रतिवाद किया जायेगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा की गई ऑनलाइन बैठक की जानकारी देते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला अध्यक्ष असलम अली ने बताया कि कई विभागों में स्थानांतरण स्थानांतरण नीति का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। संबंधित विभागीय अधिकारी अपने खास कर्मचारियों को लाभ देने के लिए नियमों का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि स्थानांतरण की परिधि में ना आने वाले कर्मचारियों का गलत तरीके से स्थानांतरण किया जा रहा है। जिसका कड़ा प्रतिरोध परिषद द्वारा किया जाएगा। बैठक में परिषद के कार्यकारी महामंत्री कुंवर सिंह बगड़वाल ने बैठक का संचालन किया। बैठक में कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के प्रति नकारात्मक व्यवहार पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में उपस्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा अभी तक डीए की घोषणा नहीं करने से कर्मचारियों में निराशा का भाव पैदा हो रहा है देश के अन्य प्रदेशों में भी डीए की घोषणा संबंधित राज्य सरकारों पूर्व में कर दी गई है। पुरानी पेंशन योजना की मांग के प्रति सरकार द्वारा सकारात्मक रवैया नहीं अपनाने के चलते कर्मचारियों में एक गंभीर रोष व्याप्त हो रहा है। बैठक में कर्मचारियों ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर ठोस निर्णय लेने की भी मांग की। इसके अतिरिक्त बैठक में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह देहावसान गहरा शोक व्यक्त किया गया।
बैठक में राज्य कर्मचारी संघ परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित सनवाल,गणेश सिंह, आनंद सिंह जलाल, इसरार बेग, संजय सिंह, मनोज कुमार, कैलाश गोस्वामी, हरेंद्र सिंह नेगी विनोद कुमार भट्ट, संजय जोशी, शशि वर्धन, भोपाल सिंह,डी एस जलाल, सत्य प्रकाश, विरेन्द्र सिंह सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  रूस यूक्रेन की जंग से महंगाई की मार को रहे तैयार, पेट्रोल - डीज़ल के साथ यह सब होगा महंगा…