ख़बर शेयर करें -

नैनीताल::::- प्रयास संस्था द्वारा रविवार को आलूखेत में ग्रामीण महिलाओं को एनीमिया और महिलाओं से जुड़ी समस्याओ के बारे में जागरूक किया।

इस दौरान संस्था कि सदस्य डॉ. नेहा गुप्ता ने महिलाओं को बताया की ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं अपने काम की वजह से अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं कर पा सकती है जिस वजह महिलाओं में कमजोरी, खून की कमी इत्यादि के बारे में जानकारी दी गई है व एनीमिया के लक्षण व उसके बचाव के बारे में जानकारी दी गई।

वहीं नेहा बोहरा ने बताया की ग्रामीण इलाके की महिलाएं अपनी रोजमर्रा के काम में काफ़ी व्यस्त रहती है जिस वजह से अपनी छोटी छोटी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं किसी को बता नहीं पाती है समस्याओं को नजरअंदाज करती है जिस वजह वो बढ़ी व गंभीर बीमारी से ग्रस्त हो जाती है।

महिलाओं को बताया की किस तरह से वो अपनी देखभाल कर सकती है, पीरियडस के समय महिलाओं को अपना खास ध्यान रखना चाहिए। गर्भवती महिलाओ को अपना ध्यान रखना चाहिए समय से खाना, प्रोटीन युक्त खाना, खून की कमी होने पर हरी सब्जियों, अनार, चुकंदर का जूस, लौकी का जूस, समय समय अपना चेकअप कराना चाहिए। वहीं महिलाओं ने अपनी अपनी समस्याओं से अवगत कराया। प्रयास संस्था भविष्य में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम करती रहेगी।

इस दौरान कार्यक्रम में संगीता देवी, पार्वती देवी, दीपा देवी, गीता देवी,राखी देवी, कमला देवी, विनीता देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) ने वर्चुअली किया (एरीज) नैनीताल में स्थापित चार मीटर आईएलएमटी (इंटरनेशनल लिक्विड मिरर टेलीस्कोप) का उद्घाटन किया