ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :: उत्तराखंड में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है। भारी बारिश से हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला उफान पर आने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है. इसके बावजूद लोग जान जाखिम में डालकर अपने वाहनों को पार कराने से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::: यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मामले का हुआ खुलासा 02 करोड़ की रंगदारी की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आलम यह है कि रोडवेज बस चालक ने उफनते नाले में बस को डाल दिया और बस नाले के बीच में बंद हो गई. बस में बैठे सवारियों की सांसें अटक गईं। गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद हैं। लोगों को नाला पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं. उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं. नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं, लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ::सीएससी संचालक को फर्जी आय प्रमाण पत्र बनाना पड़ा भारी,संचालक गिरफ्तार