ख़बर शेयर करें -

विकासनगर। आज के समय में जहां संपत्ति को लेकर परिवारों और रिश्तों में विवाद की खबरें अक्सर सामने आती हैं…वहीं एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर ने अपनी संपत्ति समाज और धर्म के हित में समर्पित कर एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।

दिल्ली के राजेंद्र नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रोफेसर बृजेश नंदन भास्कर ने विकासनगर क्षेत्र के रसूलपुर स्थित अपनी संपत्ति को उत्तरकाशी जिले के खरसाली गीठ पट्टी में विराजमान देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर की प्रथम मेरिट लिस्ट जारी

इस संबंध में उन्होंने विकासनगर तहसील में एक शपथ पत्र भी तैयार कराया है। प्रोफेसर भास्कर का कहना है कि उन्होंने जीवनभर शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य किया है और अब उनकी इच्छा है कि उनकी संपत्ति का उपयोग जनकल्याण और धार्मिक कार्यों में हो।

उन्होंने बताया कि भविष्य में जब देवता सोमेश्वर महादेव (सोमेषू) की समिति का गठन होगा…तब वह संपत्ति का विधिवत विक्रय पत्र समिति के नाम पंजीकृत करा देंगे…ताकि इसका उपयोग समाज और धर्म से जुड़े कार्यों में किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  खनन पर उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा आदेश..

प्रोफेसर भास्कर के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना हो रही है। लोग इसे त्याग, सामाजिक जिम्मेदारी और धार्मिक आस्था का अनूठा उदाहरण मान रहे हैं। उनका यह कदम समाज को सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को भी जनहित के कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।