ख़बर शेयर करें -

बाजपुर :: बाजपुर के दोराहा चौकी क्षेत्र के रम्पुरा शाकर गांव निवासी युवक का निकाह मुरादाबाद के भगतपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुई थी। शनिवार को दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर दुल्हन के दरवाजे पहुंचे, जिसके बाद सभी रस्में हंसी-खुशी के माहौल में हुई। दुल्हन पक्ष ने भी बारात का खूब सत्कार किया। रविवार सुबह बेटी को स्वजनों ने दूल्हे के साथ भीगी पलकों के साथ विदा भी कर दिया। दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर बाजपुर पहुंचा तो हंगामा मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :: उच्च न्यायालय ने पुलिस की कार्यप्रणाली व स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर उठाए सवाल

दूल्हा-दुल्हन के घर पहुंचने पर सभी लोग घर के नए मेहमान के स्वागत को उत्सुक थे और उन्हें गृह प्रवेश कराने के लिए कार से उतारने लगे तो दुल्हन से कार से उतरने से ही मना कर दिया। उसकी बातें सुनकर दूल्हा और दूल्हे के स्वजन चौंक पड़े। दुल्हन ने कहा कि उसकी शादी किसी और से तय हुई थी, मगर शादी किसी और से कर दी गई। दूल्हा पक्ष के लाख समझाने के बाद भी दुल्हन ने कार से उतरने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद दूल्हन अपने मायके वापस लौट गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: 356 होटल/ढाबों/ठेलों को किया चेक, अनियमितता पाने पर 181 लोगों के किए 57,000 रुपए के चालान

बेटी के मायके पहुंचने पर लोग हैरान रह गए। कारण पूछने पर उसने बताया कि उसका निकाह जिस लड़के के साथ तय हुआ था, निकाह करने वाला शख्स दूसरा है। उसकी शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी गई है। कार में बैठने के बाद जब उसने शौहर का चेहरा देखा तो इसका पता चला। इसके बाद पंचायत बुलाई गई, जिसमें हुए निर्णय के बाद दूल्हे ने दूल्हन पक्ष की ओर से मिले गहने और सभी सामान वापस कर दिए और दोनों अपने-अपने घरों को चले गए।