ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। हाल ही में एक स्कूल में आग लगने की घटना के बाद अब मुख्य बाजार स्थित मीरा मार्ग में एक जूते की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि दुकान बंद थी। इसी दौरान लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलते देखा। धुआं उठता देख आसपास के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं के कपड़े भी नहीं सुरक्षित! हल्द्वानी में चोर की करतूत कैमरे में कैद

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड के जवानों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग को फैलने से रोकने के प्रयास किए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय दुकान बंद थी…जिससे किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स :: चालक को नींद की झपकी आने से कार हुई दुर्घटनाग्रस्त तीन लोग घायल

पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। आग से हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने समय पर सूचना देकर बड़ी घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।