ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में विदाई के बाद ससुराल की चौखट पर पहुंची दुल्हन के साथ नंदोई ने छेड़खानी कर दी। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो दुल्हन के साथ मारपीट और गाली गलौज की गई। ननद ने कानों के झुमके और गले का हार छीन लिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : साथियों की मदद से पीएनबी बैंक मुखानी शाखा के साथ ही कर डाली 117500 रुपए की धोखाधड़ीपुलिस ने धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड को आगरा से किया गिरफ्तार

इधर दुल्हन ने तहरीर देकर आरोपियों खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। दुल्हन ने आरोप लगाया है कि जैसे वह ससुराल पहुंची तो उसकी ननंद उसे कार से उतार कर घर में ले जाने लगी। तभी नंदोई ने दुल्हन के साथ छेड़खानी कर दी। दुल्हन ने इसका विरोध किया तो नंदोई और ननद ने मारपीट की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल टाइम्स ब्रेकिंग :: होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

इसी बीच ननद ने दुल्हन के कानों की झुमकी और गले का हार छीन लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।