रुद्रप्रयाग। नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में विवाद की घटना के बाद प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड कूच पर निकले निहंग सिख, बॉर्डर पर पुलिस ने रोका, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
प्रशासन ने बताया कि गुरुद्वारे में धार्मिक गतिविधियां जारी हैं और श्रद्धालुओं का आवागमन सामान्य बना हुआ है। सोशल मीडिया पर फैल रही भ्रामक सूचनाओं से बचने की अपील भी की गई है।
अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
