ख़बर शेयर करें -

चमोली/टिहरी: उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे 19 वर्षीय युवक की बाइक फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, हरियाणा के करनाल निवासी 19 वर्षीय युवक अपने दोस्तों के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पूरी कर बाइक से लौट रहा था। नंदप्रयाग के पास बगड़ चौराहे के समीप उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर ::: प्रो.जगमोहन सिंह नेगी बने राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत जिला चिकित्सालय गोपेश्वर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच की जा रही है।

उधर टिहरी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चारधाम और कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के कारण सड़क पर जमा मलबा जल्द हटाने के निर्देश दिए…ताकि यात्रियों को परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  रात में गोशाला में घुसा भालू, देखते ही देखते 12 बकरियां और 50 मुर्गियां बना डाला शिकार

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे घायल मिले एक कांवड़िए को पुलिस की मदद से प्राथमिक उपचार दिलाकर अस्पताल भेजा गया…इसके अलावा यात्रा मार्ग से गुजर रहे कांवड़ियों को फल और जूस वितरित किए गए तथा सभी से सावधानी के साथ यात्रा करने की अपील की गई।